गरीबों को सम्मान-अधिकार दिलाना जरूरी, यात्रा का यही मकसद : मंत्री
सुपौल, सितम्बर 27 -- सुपौल, वरीय संवाददाता गरीबों को सम्मान और अधिकार दिलाना, उनकी परेशानियां दूर करने को आवाज बुलंद करना जरूरी है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को उनका अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए ही गरीब चौपाल यात्रा निकाली जा रही है। गरीब अपने अधिकारों को जानेंगे, तभी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा पाएंगे। उक्त बातें जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (से.) की ओर से आयोजित गरीब चौपाल यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहीं। हालांकि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भी आना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह नहीं आ सके। इधर, यात्रा के क्रम में डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि लगातार अलग-अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.