मैनपुरी, जून 14 -- बरनाहल, भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 14 से 16 जून तक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन शशि योगेंद्र गुप्ता द्वारा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम में चेयरमैन ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में बिना किसी भेदभाव के गरीबों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना हर गरीब का हो अपना घर तेजी से पूरा हो रहा है। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप, बीज वितरण केंद्र, कृषि रक्षा, रसायन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, पशुपालन व सोलर योजना से संबंधित स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह भ...