अररिया, फरवरी 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। जमीन जनवाद संबंधी समस्याओं एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। लाल झंडों और पार्टी के डंडों से लैस प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गरीब उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, बिजली बिल की बकाया राशि माफ करने, विधवा एवं दिव्यांगजनों को 5000 रुपये मासिक पेंशन देने, कैंप लगाकर राशन कार्ड वितरण सुनिश्चित करने, भूमिहीनों को बासगीत पर्चा के आवेदन का शीघ्र निष्पादन करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही बिहार सरकार की सीलिंग एवं भूदान की जमीनों को भूमिहीनों में बांटने, पट्टाधारियों को उनकी जमीन पर दखल दिलाने, शाहबाजपुर...