गरीबों को महंगाई की आग में झोंक रहा केंद्र : राजद
पटना, जून 7 -- एलपीजी की कीमतें बढ़ने पर राजद ने केंद्र पर हमला बोला है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, छात्रों, महिलाओं को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की नीति सिर्फ आम लोगों को परेशानियों में डालने की रही है। उसे आम आमजनों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि जब पेट्रोलियम कंपनियां मुनाफे में हैं तो बार-बार कीमतें क्यों बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें हर दिन बढ़ जा रही हैं। मार्च में ही एलपीजी के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। यह भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा होने से महिलाएं परेशान इससे रसोई का बजट बढ़ गया है। गरीब, मजदूर, छात्रों, ढाबा संचालकों को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.