गरीबों को न्याय नहीं, नफरत और बेरोजगारी का माहौल मिला: सुभाषिनी
मधुबनी, जून 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। देश में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और नफरत की राजनीति ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। भाजपा सरकार गरीबों के घरों और जमीनों पर बुलडोजर चला रही है, लेकिन हम गरीबों पर बुलडोजर राज नहीं चलने देंगे। यह बातें माकपा की केंद्रीय नेता एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहगल ने रविवार को रांटी में आयोजित विशाल प्रतिरोध जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं की स्थिति लगातार खराब हुई है। देश में रोजगार के अवसर घटे हैं और युवाओं का भविष्य संकट में है। यह भी पढ़ें- मजदूरों, किसानों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ केवल बड़े और संपन्न वर्ग को मिल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.