पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भरत नाट्य कला केन्द्र (भनक) पूर्णिया और नवयुवक नाट्य कला परिषद लक्ष्मीनिया के द्वारा 2 दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। दो नाटकों क्रमशः 'गरीबों को जीने दो ' और 'मिटा डालो दहेज के लुटेरों को ' का मंचन किया गया। दोनों नाटकों के निर्देशक डॉ विभूति थे। वहीं मंच संचालन परमानंद प्रसून कर रहे थे। पहली प्रस्तुति गरीबों को जीने दो नाटक में दिखाया गया कि पूंजीपतियों के द्वारा गरीबों को किस प्रकार से दबाया जाता है। झूठे मुकदमा चलाया जाता है तथा ग़रीबों का शोषण किया जाता है उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। कलाकारों में नायक की भूमिका में मृत्युंजय कुमार, पूंजीपति की भूमिका में कुणाल कुमार ,देश भक्त की भूमिका में चंदन कुमार ,जज की भूमिका में अंकित प्रजापति, संतोष कुमार, शंभू मंडल , अरविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.