भदोही, सितम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। शहर के फत्तूपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा की की बैठक हुई। इस दौरान जनपद में लंबे समय से बसी बस्तियों के मामले पर चर्चा किया गया। साथ ही सरकार एवं प्रशासन से उसे आबादी के रूप में दर्ज करने की मांग किया। पार्टी के मंत्री ज्ञान प्रकाश प्रजापति ने कहा कि सूबे का सबसे छोटा एवं घनी आबादी वाला जिला भदोही है। यहां पर कालीन बुनकर, कामगार, भूमिहीन निवास करते हैं। लंबे समय से चकबंदी ना होने के कारण बड़ी संख्या में लोग ऊसर, बंजर, नवीन परती, पुरानी परती, ग्रामसभा, नजूल आदि जमीनों पर मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। आए दिन राजस्वकर्मी उन्हें धमका कर रुपयों की मांग करते हैं। ऐसा ना करने पर घर गिराने की धमकी दी जाती है। ऐसे में उसे आबादी में दर्ज करना समय की मांग है। ऐसा करने से राजस्व विवा...