गरीबों को कंबल वितरण कर दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग, जून 4 -- इचाक, प्रतिनिधि। दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के श्राद्ध कर्म पर एक अनूठी सामाजिक पहल देखने को मिली। बारहवीं कार्यक्रम में पारंपरिक कुटुंब भोज के स्थान पर गरीब, असहाय, बुजुर्ग एवं विधवा लोगों को भोजन कराया गया। साथ ही मृतक के पुत्र संतोष प्रसाद मेहता ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर समाज में सेवा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने समाज के समक्ष कुटुंब भोज पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर फिजूलखर्ची के बजाय जरूरतमंदों की सहायता करना अधिक सार्थक है। उनकी इस पहल की ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य रेणु देवी, छात्रधारी कुमार मेहता, कुशल चंद मेहता, जदयू नेता अर्जुन कुमार मेहता, समाजसेवी सहदेव प्रसाद मेहता, शिक्षक जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.