खगडि़या, मई 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यकारिणी एवं बिहार राज्य किसान सभा खगड़िया की संयुक्त बैठक रविवार को जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में सम्राट सरकार बनने के बावजूद गरीबों को किसी तरह का लाभ नहीं दिया जा रहा है, उल्टे गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाकर बेदखल एवं घर उजारने का काम किया जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है छात्रों एव अभ्यर्थी ऊपर पटना के सड़कों पर बेरहमी के साथ अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज करना काफी शर्म की बात है। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के समीप प्रदर्शन करेगी भाकपा कहा कि तीन महीना से ज्यादा समय से रिवे...