गरीबों के सवाल पर बड़े आंदोलन की तैयारी : सत्यदेव
गिरडीह, नवम्बर 23 -- सरिया। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का दो दिवसीय आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को सरिया में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन के तहत आयोजित खुले सत्र में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान गरीबों, खेत मजदूरों और ग्रामीण श्रमिकों के अधिकारों को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया। खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव राम ने कहा कि सम्मेलन में एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गरीबों के सवालों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने और उनके अधिकारों के लिए व्यापक आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया गया है। युवाओं के रोजगार, एसआईआर, प्रवासी मजदूरों, जमीन और गरीबों की गरिमा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि संगठन सभी सवालों पर संघर्ष करेगा और सरकार को गरीबों के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.