पटना, जनवरी 7 -- पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने राज्य सरकार को असंवेदनशील करार दिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर शिवानंद ने कहा कि एक ओर इस जानलेवा ठंड में गरीब लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर रोज कमाने खाने वालों को दो जून की रोटी के लाले पड़े हैं। मगर सरकार मौज में है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में गांधी, लोहिया और कर्पूरी का नाम जपने वाली इस सरकार को गरीबों के साथ खड़ा दिखाई देना चाहिए था, लेकिन पांच सितारा विकास की चकाचौंध में सरकार की नजर गरीबों तक नहीं पहुंच रही है। राज्य सरकार को चाहिए कि वह गरीबों के लिए सस्ता भोजनालय चलाए। जीविका दीदियों को इसका जिम्मा दिया जाए। यहां 10 रुपये में भरपेट भोजन मिले। अब तो 'मनरेगा' जैसी कानूनी व्यवस्था को भी मोदी सरकार ने लगभग समाप्त कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.