बांदा, मई 18 -- अतर्रा। तहसील क्षेत्र के जबरापुर गांव में गरीबों के राशन में डाका डालने वाली दुकान को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कोटेदार रामबाबू पटेल के खिलाफ फतेहगंज थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 16 मई को केस दर्ज कराया था। पूर्ति निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट पूर्ति कार्यालय को भेजी है। पूर्ति निरीक्षक सुनील ने बताया कि ग्रामीण सियाराम विश्वकर्मा ने गांव के लोगों ने पांच मई को कोटेदार के विरुद्ध जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर दुकान की जांच की गई। इस दौरान 17 ग्रामीणों के बयान लिए गए। वहीं कोटेदार की मौजूदगी में जांच के दौरान खाद्यान्न उपलब्धता में मिला हेरफेर खाद्यान्न उपलब्धता की जांच की गई। यह भी पढ़ें- तीन कोटेदारों पर प्रशासन की कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड इस दौरान करीब 84.18 क्वि...