गरीबों के राशन कार्ड रद्द करने के लिए रचे जा रहे विभिन्न हथकंडे : भाकपा
पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार पर गरीबों के राशन कार्ड रद्द करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। राशन कार्ड के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न कागजात की मांग की जा रही है। कागजात नहीं देने या कार्ड सरेंडर नहीं करने पर दंड लगाने के साथ राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं। पलामू जिले में सैकड़ों लोगों के नाम राशन कार्ड से काटे जा चुके हैं। इससे अन्य कार्डधारियों में भी नाम कटने का भय बना हुआ है। रूचिर कुमार तिवारी ने सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ विमर्श करने के बाद दावा किया कि सरकारी गोदामों में अनाज सड़ रहा है और कई टन खराब अनाज को जमीन में दबाना पड़ रहा है। झारखंड में चीनी भी खुले में रखे जाने के कारण बर्बाद हुई, लेकिन गरीबों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.