आजमगढ़, मार्च 29 -- सगड़ी (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें "विरासत का नेता" बताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था और हत्या, लूट व छिनैती जैसी घटनाएं आम थीं। आरोप लगाया कि सपा के लोग गुंडागर्दी करते थे और दलित, वंचित व शोषित वर्गों को परेशान किया जाता था। साथ ही अपने लोगों को सिपाही समेत अन्य पदों पर भर्ती कराया जाता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान योगी-मोदी सरकार में गरीबों के बेटे-बेटियां भी सिपाही बन रहे हैं। राजभर रविवार को जीयनपुर के रामलीला मैदान में सुभासपा और भागीदारी पार्टी के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि अब कोई दंगा करने की हिम्मत करता है तो उसे या तो जेल भेज दिया जाता है या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.