बांका, दिसम्बर 27 -- बांका, एक संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में गैर योजनान्तर्गत सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत भूमिहीन, निर्धन एवं भिक्षुक वर्ग के असहाय व्यक्तियों के बीच ऊनी कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम समाहरणालय परिसर, बाँका में संपन्न हुआ, जिसमें अपर समाहर्ता, बाँका, नजारत उप समाहर्ता, बाँका, उप निर्वाचन पदाधिकारी, बाँका तथा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाँका की उपस्थिति में लाभार्थियों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शीतकाल के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से राहत प्रदान करना है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर एवं प्रभावी रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.