गरीबों के परवाने की जमीन पर कब्जा की शिकायत जिलाधिकारी से
गया, मई 21 -- आमस प्रखंड में महादलितों की परवाने की जमीन पर भूमाफिया द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री के आधार पर जमीन पर दावा करते हुए गुरुवार को एक व्यक्ति जेसीबी मशीन लेकर कब्जा करने पहुंचा, लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही दर्जनों पर्चाधारी मौके पर पहुंच गए और विरोध करते हुए उसे खदेड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह जमीन आमस पंचायत के हरिहरपुर और पथरा गांव के महादलित परिवारों को वर्ष 1990 में पांच-पांच डिसमिल के परवाने के रूप में आवंटित की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि तब से वे लगातार इस जमीन पर काबिज हैं और हर वर्ष सरकार को लगान भी जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद भूमाफिया द्वारा कब्जे की कोशिश की जा रही है।शांति देवी, बैजनाथ भुइयां, बाबूराम भुइयां, श्यामसुंदर मांझी, बिगन पासवन, चंपा देवी, मुनकवा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.