हापुड़, अप्रैल 12 -- क्षेत्र के गांव लोदीपुर शोभन में गरीबों के निवाले की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। राशन डीलर द्वारा वितरण को आए राशन को बेच दिया गया। औचक निरीक्षक में पूर्ति निरीक्षक को इसकी जानकारी हो सकी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक पूजा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को गांव लोदीपुर शोभन निवासी राशन डीलर दीपक कुमार की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उचित दर दुकान खुली पायी गयी, मौके पर उचित दर विक्रेता दीपक कुमार उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय दुकान पर रखे खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें चावल के 8 कट्टे वजन लगभग 4 कुंतुल, गेंहू के 16 कट्टे वजन लगभग 8 कुंतल व लगभग 10 किग्रा खुले कट्टे में पाए गए। इसके अलावा दुकान में एक खाली...