मधुबनी, अप्रैल 11 -- हरिचंद्र यादव लदनियां, निज संवाददाता। कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं के छत पर एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल मुफ्त में अधिष्ठापन किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रथम फेज में राज्य के सभी प्रखंडों के पांच पंचायतों का चयन किया गया है। लदनियां में प्रथम फेज गिधवास, लक्ष्मीनियां, महथा, पदमा व सिधपकला का चयन किया गया है। इन सभी पंचायत में जीविका दीदियां व बिजली विभाग के कर्मी संयुक्त रूप से सर्वे का कार्य करेंगे व सहमति पत्र लेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं के पास कम- से- कम 10 फीट लंबा व 10 फीट चौड़ी छत का होना आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं के पास छत का मकान नहीं है, वे अभी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने हेतु इच्छुक होना भी आवश्यक है। इस परिप्रेक्ष्य में आज बिजली विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.