फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मकान निर्माण करा रहे लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। पहली किस्त एक लाख रुपए पा चुके पात्र लाभार्थियों के खाते में जल्द ही दूसरी किस्त एक लाख रुपए की भेजी जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर जियो-टैगिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में दो नगर पंचायत और 7 नगर पंचायत हैं। इसमें गरीबों के आवास बनवाने के लिए जांच कर 4472 लाभार्थियों की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी। जनवरी से मार्च तक 3617 लाभार्थियों को आवास बनवाने के लिए प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपए खाते में भेजे गए थे। अब लाभार्थियों को आवास के लिए दूसरी किस्त भिजवाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दूसरी किस्त के लिए निकाय स्तर पर टीम गठित कर जियो टैगिंग तेजी से कराई जा रही है। जैसे ही जियो टैगिंग प...