जहानाबाद, मार्च 10 -- कार्रवाई के विरोध में 11 मार्च को डीएम के समक्ष प्रदर्शन अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले के पूर्व विधायक व माले राज्य स्थाई समिति के सदस्य महानन्द सिंह ने कहा कि गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने के बाद आजीविका पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने इस तरह की कार्रवाई को शर्मनाक बताते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के अहियापुर के करीब 182 परिवार को भूदान के तहत मिले जमीन पर खेती व लगे बगीचा को बुलडोजर के जरिए बर्बाद कर दिया गया है। अतिक्रमण का आरोप लगाकर सोन के दियारा में 1955 से खेती कर रहे 182 परिवार के जमीन पर से एक झटके में बुलडोजर के जरिये जिला प्रशासन के नेतृत्व में गरीबों को बेदखल कर दिया गया। जबकि इन जमीन पर काबिज के अलावे 182 परिवार को भूदान का पर्चा भी मिला है और रसीद भी कटा है। बिना कोई नोटिस व भू-धारियों के पक...