प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा जैसी महात्वाकांक्षी योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मनरेगा योजना जो गरीबों की हितकारी योजना थी उसे भी वह नाम व उसके अंदर के प्रावधान को बदलकर समाप्त करना चाहती है और मजदूरों का अधिकार छीनना चाहती है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मौलाना वाहिद ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। नगर अध्यक्ष मो इस्तियाक व सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम ने विचार रखे। इस अवसर ...