पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गरीबों की सर्दी खत्म नहीं हो रही है। सरकार ने कंबल से लेकर अलाव तक की व्यवस्था की है। मगर एक अंचल में महज 25 हजार के आग से ठंड भाग नहीं रही है। अलाव के लिए नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर परिषद के अलावा सभी अंचलों को 25-25 की राशि आवंटित की गयी है। 700 रुपया क्विंटल की दर से सरकार को अलाव के लिए लकड़ी मिल रही है। यानी 25 हजार में अंचलों में लगभग 35 क्विंटल की लकड़ी जलाई जा सकती है। किसी अंचल में 10 कहीं 17 तो नगर निगम में 36 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। सर्दी धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। सर्दी के सितम के एक सप्ताह बीत चुके हैं और यह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए अलाव की व्यवस्था के लिए अंचलों को और फंड की जरूरत हो सकती है। हालांकि, शहर से लेकर अंचल में प्रमुख चौक-चौराहे और बाजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.