लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- क्षेत्रीय विधायक पलिया विधानसभा के विभिन्न गांवों के बीमार और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आगे आते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक रोमी सहानी ने ग्राम विष्णूपुर बबौरा के हरद्वारी निषाद, बिजोरिया की राधा, मानफार्म ऐंठपुर की शांति देवी, किशन चौहान, रामखेलावन, नूरजहां, विजय और कांति देवी के परिजनों को साठ हजार रूपये की नगद मदद सौंपी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा और वह हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। इस मानवीय पहल के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.