शामली, फरवरी 22 -- शामली। माहे रमजान के तीसरे दिन मोहल्ला पंसारियान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एआर चौहान ने कहा कि अल्लाह ने माहे रमजान में कई अहम इक़्दी और तर्बियती मसाइल को बयान फरमाया है। उन्होने बताया कि तमाम अंबिया में सबसे बुलंद मुकाम मुहम्मद साहब को हासिल है। कहा कि आयतुल कुर्सी सबसे अफ़ज़ल आयत बताया गया है। इसकी तिलावत करने वाले को अल्लाह तआला शैतानी हमलों से महफूज़ रखते हैं। कहा कि हज़रत उज़ैर अलैहिस्सलाम का वाक़िआ है जिनको अल्लाह तआला ने सौ बरस के लिए सुलाकर दोबारा ज़िंदा किया, ताकि यह हक़ीक़त समझाई जा सके कि क़यामत के दिन दोबारा ज़िंदा करना अल्लाह के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं। अल्लाह की राह में खर्च करने की फ़ज़ीलत बयान करते हुए बताया गया कि एक नेकी का सवाब सात सौ गुना तक बढ़ा दिया जाता है। साथ ही सूद की सख्त मज़म्मत करते हुए इसे अल्लाह ...