कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में नए साल पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी शिवा यादव ने सनईपर, दरियापुर, भैला मकदूमपुर, गुवारा तैयबपुर आदि गांवों के करीब 50 जरूरतमंदों को कंबल दिया। कहा कि गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य है। ठिठुरती हुई ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। वितरण के दौरान आयुष, विजय विश्वकर्मा, राम अभिलाश यादव, करन, अयोध्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.