नई दिल्ली, मई 1 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिगत अस्मिता और हक की लड़ाई अब बेहद व्यक्तिगत और हमलावर मोड़ पर पहुँच गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। राजभर ने सपा की राजनीति को 'दमनकारी' बताते हुए कहा कि गरीबों की पीठ पर आज भी यादवों की लाठी के निशान मौजूद हैं।सोशल मीडिया पर छिड़ा 'इतिहास' का युद्ध सीमा राजभर को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से सुभासपा और सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राजभर ने 'एक्स' पर कई तीखे सवाल दागे। उन्होंने लिखा, "गैर-यादव ओबीसी समाज को उनका हक आखिर कब मिलेगा? वोट हमारा, राज तुम्हारा! तुम हमसे दंगे करवाओ, हमें लोगों से लड़वाओ और ओबीसी समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.