सोनभद्र, मई 27 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में रेहड़ी पटरी एवं छोटे दुकानदार बुधवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार से मिले। ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों की दुकानों को हटाना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के नीचे दुकान लगाने वाले अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। अचानक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग बैंक से ऋण भी ले रखे हैं यदि अचानक उनका व्यवसाय बंद होता है तो उनका सिविल खराब होने के साथ-साथ उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या भी उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की...