सिमडेगा, मार्च 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के बस स्टैंड, मेन रोड और मार्केट कंपलेक्स के आसपास सजने वाली फुटपाथी खाद्य दुकानों की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही। बढ़ती महंगाई और राशन के बढ़ते दामों ने इन दुकानों का जायका और अस्तित्व दोनों खतरे में डाल दिया है। पहले जो नाश्ता 10-15 रुपए में मिल जाती थी। अब उसकी कीमत भी बढ़ गई है। कई दुकानदारों ने दाम बढ़ा दिए हैं। रिक्शा चालक समरु खड़िया ने बताया कि दिन भर में 150-200 रुपए कमाते हैं। अगर 50 रुपये की एक वक्त की थाली खाएंगे, तो घर क्या भेजेंगे। अब हम लोग सूखा चूड़ा या घर से लाई भात पर ही निर्भर हैं। इधर खाद्य तेल और मसालों की कीमतों में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के कारण फुटपाथ का खाना भी अब 7 से 10 रुपये प्रति प्लेट महंगा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.