मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बोचहां से आए सैकड़ों गरीब और मजदूर-किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। भाकपा माले और खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) ने नेतृत्व में जुटे प्रदर्शनकारी सरकार की बुलडोजर नीति को लेकर आक्रोशित थे। उन्होंने नरमा पंचायत में दर्जनों दलित व गरीब परिवारों को भू-हदबंदी से प्राप्त जमीन से बेदखल करने की साजिश का आरोप सरकार पर लगाया। प्रदर्शन में शामिल वाम मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाना बंद करें। नहीं तो उग्र आंदोलन होगा।नेताओं ने कहा कि इस पर रोक लगाते हुए बोचहां की सहिला रामपुर पंचायत में 55 वर्षों से बसे दर्जनों गरीब परिवार को उजाड़ने के नोटिस को वापस लिया जाए। इससे संबंधित एक ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल में शा...