सहरसा, फरवरी 10 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद परिसर में पूर्व विधायक व जननेता स्व. संजीव झा की तीसरी पुण्यतिथि संजीव झा विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम महापौर बेनप्रिया संजीव झा ने कहा कि आज का यह दिन मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सहरसा के लिए भावनाओं से भरा हुआ है। स्वर्गीय संजीव झा जी केवल मेरे जीवनसाथी नहीं थे, वे इस मिट्टी के सच्चे सेवक, गरीबों की आवाज़ और जन-जन के अपने नेता थे। बड़ी संख्या में आप सभी का यहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि दिये यह हमारे परिवार के लिए संबल है। मैं हृदय से आप सभी की आभारी हूं। वक्ताओं ने कहा कि स्व. संजीव झा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। सत्ता उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.