हरदोई, मार्च 9 -- पाली। कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी अब्दुल नावेद खां होप बेटर फाउंडेशन के नाम से एक समाजसेवी संस्था चलाते है। संस्था द्वारा लगातार गरीबो व मजलूमों की मदद की जाती है। होली के पर्व पर गरीबो के घर पहुंच कर संस्था के सदस्यों ने खाद्य सामग्री देकर त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। अब्दुल नावेद खां ने बताया कि 100 गरीब परिवारों को चीनी, बेसन, तेल, रिफाइंड, नमक, चाय पत्ती, खजूर आदि सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि होप बेटर फाउंडेशन द्वारा गरीबों को राहत देने का काम लगातार किया जाता है। चिन्हित कर राशन किट, कपड़े व अन्य प्रकार से मदद देने का कार्य किया जा रहा है। शादाब खाँ, अब्दुल माबूद, बशर खाँ, बाबर खाँ, अब्बास हसन, शादान खाँ, गफूर हसन, उजैर, हसनैन, अयान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...