इटावा औरैया, मार्च 16 -- वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति द्वारा संयुक्त रूप से हर पेट भोजन भर पेट भोजन अभियान के अंतर्गत बाह अड्डा स्थित मोहम्मद कासिम अंसारी के आवास पर राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरदान वेलफेयर सोसाइटी एवं बुनकर एकता समिति के कार्यक्रम में वरदान वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद क़ासिम अंसारी एवं बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी ने अपनी टीम के साथ आटा, तेल, सूजी, बेसन, शकर, आलू , सिवइयां आदि सामान सहित नगद धनराशि देकर लगभग दो सौ पैकेट गरीबों वं जरूरतमंदों को वितरित किये। इस अवसर पर बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी ने कहा कि दोनों सोसायटी के मुख्य उद्देश्य गरीबों और मजलूमों की सहायता करना है। गरीबों की मदद करने से दिल को बहुत सुकून मिलता है।इस अवसर पर बुनकर एकता समिति ...