बलिया, मई 30 -- सिकंदरपुर। स्थानीय डाक बंगला परिसर में शनिवार को समाजसेवी गुलाब राजभर की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि स्व. गुलाब राजभर ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। गरीबों, मजदूरों और उपेक्षित वर्ग के लिए उनका संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी ने कहा कि स्व. गुलाब राजभर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जनसेवा की मिसाल थे।कार्यक्रम में पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, राम जतन राजभर, महेंद्र राजभर, गुरुजलाल राजभर, रामजी यादव, अनंत मिश्र, भीष्म यादव, डॉ. सतीश राजभर, जितेश कुमार वर्मा, सौरव राजभर, ओमप्रकाश राजभर आदि थे। अध्यक्ष...