नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- पश्चिम एशिया की जंग में शांति दूत बनने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान अब इसमें कूद गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मक्का डिफेंस पैक्ट के चलते पाकिस्तानी फाइटर जेट्स का इस्तेमाल हूती विद्रोहियों के ऊपर हमला करने के लिए किया गया है। बता दें, सऊदी अरब के ऊपर यमन के हूती लगातार हमला कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के ऊपर लगातार इस बात का दबाव था कि वह मक्का पैक्ट का सम्मान करते हुए सऊदी अरब की सैन्य तरीके से मदद करे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हूती विद्रोहियों पर पाकिस्तानी फाइटर जेट्स के इस्तेमाल के अलावा करीब 8000 पाकिस्तानी सैनिक भी सऊदी अरब की सुरक्षा में तैनात हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सऊदी अरब में तैनात एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि हूतियों पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी एयरफोर्...