गरीबी मिटाओ संगठन ने 71 बच्चों को दी शिक्षण सामग्री
आरा, अप्रैल 28 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बभनगांवा गांव में मंगलवार को 'गरीबी मिटाओ अभियान संगठन' की ओर से शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के श्याम प्रसाद और अन्य सदस्यों ने 71 गरीब व जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग, कॉपियां, कलम समेत अन्य पठन सामग्री का वितरण किया। बच्चों ने बताया कि अब उन्हें पढ़ाई करने में सहूलियत होगी और वे नियमित रूप से स्कूल जा सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगल महतो, विजय कुमार, विशाल कुमार सिंह, मोहन महतो, लवकुश मुसहर और सुक्कू मुसहर की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.