सराईकेला, जून 1 -- राजनगर : जनवरी महीने में एक सड़क दुर्घटना ने राजनगर प्रखंड के धुरीपदा गांव निवासी गणेश टोपनो का जीवन बदल कर रख दिया। पिता सुदर्शन टोपनो के पुत्र गणेश टोपनो, रौला से धुरीपदा आते समय अपनी स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी हाथ की कलाई और पीठ की हड्डी टूट गई। घटना के तुरंत बाद परिजन तथा दोस्तों ने उन्हें आदित्यपुर स्थित आरोग्यम् हेल्थ केयर में भर्ती कराया। तथा कुछ दोस्तों ने मिलकर दो लाख रूपये खर्च करके इलाज तो कराया मगर पूरी इलाज नहीं हो पाया। वही परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण इलाज अधूरा ही रह गया। पैसे के अभाव में परिजन गणेश को वापस गांव धुरीपदा ले आए।

परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़ गणेश टोपनो के परिवार में पत्नी, एक 5 साल की छोटी बेटी और वृद्ध पिता सुदर्शन टोपनो हैं। गणेश के च...