बरेली, जुलाई 19 -- बरेली। आर्थिक तंगी अक्सर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों के आगे सबसे बड़ी बाधा बन जाती है, लेकिन बरेली की एक सामाजिक पहल ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिल जाए तो गरीबी भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। दरगाह आला हजरत से संबद्ध आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित निशुल्क नीट कोचिंग से इस वर्ष सात विद्यार्थियों ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें कई छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुफ्त नीट कोचिंग से चमके गरीब परिवारों के सपने, सात विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 में पाई सफलताकोचिंग के लाभ जनकपुरी स्थित डेल्टा क्लासेस में सोसायटी ने इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 200 मेधावी विद्यार्थियों को पूरी तरह निशुल्क कोचि...