बरेली, अप्रैल 10 -- भमोरा। आलमपुर जाफराबाद ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख आरती यादव की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ 80 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की विकास योजनाओं को बताते हुए कहाकि गरीबी दूर करने को ग्रामीणों को खेती-किसानी के साथ पशुपालन करना चाहिए, इससे अच्छा लाभ होगा और उनके परिवार में सम्पन्नता आयेगी। सरकार आधे से अधिक बजट गांव के विकास पर खर्च करती है।क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों ने नाले, पुलियों का निर्माण कराने, सीसी रोड बनाने, सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराने, पेयजल की सुविधा कराने के लिए 3 करोड़ 80 लाख के प्रस्ताव दिये। मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को मंत्री ने सम्मानित किया। बीडीओ हर्षेंदर कुमार ने क्षेत्...