गरीबी के कारण टूट रही थीं उम्मीदें, सरकारी पहल ने बचाया बच्चों का भविष्य
किशनगंज, मई 25 -- किशनगंज। संवाददाता गरीबी अक्सर गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवारों के लिए सबसे बड़ी मजबूरी बन जाती है। जब घर की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना ही कठिन हो, तब लाखों रुपये का इलाज किसी सपने जैसा लगता है। ऐसे ही हालात से गुजर रहे किशनगंज जिले के दो परिवारों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) अंधेरे में उजाले की किरण बनकर सामने आया। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो मासूम बच्चों का नि:शुल्क सफल ऑपरेशन कराकर इस योजना ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बचाई, बल्कि उनके भविष्य को भी नई उम्मीद दी है। जिले वीर टोला ठाकुरगंज निवासी एक वर्षीय अल्फाज हुसैन तथा दिलवरगंज निवासी एक वर्ष नौ माह के शिवांश कुमार लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। दोनों बच्चों को 18 मई 2026 को आईजीआईसी, पटना में भर्ती कराया गया, जहां 21 मई को डिवाइस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.