लखीसराय, मार्च 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शेखपुरा जिले के आलापुर गांव (बभनगांवा) के रहने वाले चंद्रदीप कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। चंद्रदीप ने कुल 478 अंक हासिल कर 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। चंद्रदीप के पिता स्वर्गीय शंभु पंडित अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में उनकी मां बच्ची देवी ने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए बेटे को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच चंद्रदीप ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और यह साबित कर दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.