मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गरीबस्थान रोड स्थित घर में घुसकर गृहस्वामी पंकज कुमार के साथ मारपीट की गई। इसमें वे जख्मी हो गए। घटना 13 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अपने भतीजा और उसके पांच अन्य साथियों को नामजद आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपित उनके घर में घुस आए और गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया गया। इस दौरान आरोपित ने उनके पास से सोने की चेन और 1.20 लाख रुपये भी छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...