मुंगेर, मार्च 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर जा रही 22406 गरीबरथ एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुवार की सुबह मुंगेर उत्पाद विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। कार्रवाई के दौरान जी-2 कोच से एक कोच अटेंडेंट को हिरासत में लिया गया और उसके पास से अवैध शराब बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि एक महिला पुलिस पदाधिकारी सहित चार सादे लिबास में सदस्यीय टीम गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन में सवार हुई। ट्रेन निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे के बजाय करीब 11:38 बजे जमालपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर पहुंची। इसी दौरान टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के कोच में प्रवेश कर सघन तलाशी अभियान चलाया।सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया कोच अटेंडेंट पटना का रहने वाला बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान कोच में मौजूद यात्रिय...