मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गरीबनाथ मंदिर में मंगलवार की दोपहर शादी करते एक प्रेमी युगल को पकड़ा गया। फिलहाल दोनों को नगर थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की वैशाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है जबकि उसका प्रेमी पानापुर करियात इलाके के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इस बीच बातचीत और कई बार मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने को तैयार हुए। शादी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। नगर पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.