मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर में सफाई की विशेष व्यवस्था रही। इसके तहत बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास निगम की विशेष सफाई टीम सुबह छह बजे से तैनात रही। यहां सिटी मैनेजर रीतेश कुमार मंदिर से लेकर श्रद्धालुओं के मार्ग में सफाई व कचरा उठाव की मॉनिटरिंग में लगे रहे। इधर, शिव बारात शोभायात्रा से जुड़े रास्ते की शनिवार रात धुलाई के बाद रविवार को भी पानी का छिड़काव किया गया। इसमें स्प्रिंकलर मशीन के साथ ट्रैक्टर टैंकर भी लगाए गए थे। इसके अलावा त्योहार को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर निगम की जल कार्य शाखा के अधिकारी व कर्मियों की टीम से लेकर पंप हाउस में तैनात कर्मी अलर्ट पर रहे। पंप की क्षमता को देखते हुए सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक पानी की आपूर्ति की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.