मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर में रविवार को चाणक्य विद्यापति सोसाइटी ने भगवार परशुराम जी का अवतरण दिवस मनाया। समारोह की अध्यक्षता सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने किया। सोसाइटी के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौवे ने भगवान परशुराम के शास्त्र एवं शस्त्र धारण करने के प्रसंगों पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पाठक ने भगवान परशुराम के गुणों की चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया। वहीं, समारोह के दौरान संरक्षक पंडित शंभू नाथ चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। संरक्षक पंडित भूवनेश्वर झा, पंडित शंभूनाथ मिश्र, पंडित मनमन त्रिवेदी, पंडित अभय चौधरी, पंडित मनोज ठाकुर, पंडित पिंकू झा, पंडित प्रवीण झा, पंडित अभिषेक पाठक, पंडित शिवू पाठक मौजूद...