बेगुसराय, मार्च 31 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गए शिव प्रकाश गरीबदास 16 साल की उम्र से ही पार्टी से जुड़कर राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें राजनीतिक विरासत उनके पिता कांग्रेस नेता स्व.रामदेव राय से मिली है। वर्तमान में 31 साल की उम्र में कांग्रेस पार्टी के सबसे कम उम्र के प्रथम जिलाध्यक्ष बने हैं। शिव प्रकाश गरीबदास भगवानपुर प्रखंड के शिवशक्ति ज्योतिनगर सहिलोरी के रहने वाले हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता एमए, एलएनबी है। सर्वप्रथम वर्ष 2010 में युवा कांग्रेस बछवाड़ा विधानसभा से बूथ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 में वे भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। ˘वर्ष 2018 में युवा कांग्रेस की ओर से बछवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर चुने गए थे। व...