कानपुर, नवम्बर 24 -- बीसीसीआई की ओर से अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप में यूपी ने कर्नाटक को पांच विकेट से पराजित किया। यूपी की जीत में कानपुर की बेटियों ने अपनी चमक बिखेरी। गरिमा यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया तो बल्लेबाजी में तृप्ति सिंह ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गुरुग्राम मैदान पर खेले गए मैच में यूपी की घातक गेंदबाजी के आगे कर्नाटक की टीम धराशायी हो गई। पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 77 रन बना सकी। टीम की ओर से मिथिला विनोद ने 18 रन, नमिता डिसूजा ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में कानपुर की गरिमा यादव ने 16 रन देकर चार विकेट, अर्चना देवी, संध्या, खुशी, भूमि सिंह ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी यूपी की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 78 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से कानपुर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.