गरिमा मालवीय को मिला कांस्य पदक
गंगापार, जुलाई 19 -- हुडसा संस्था की अकादमिक काउंसलर गरिमा मालवीय ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, की एलएलबी परीक्षा की मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया है। गरिमा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड सोशल साइंस की मेधावी छात्रा रही हैं। उन्हें यह सम्मान बीते गुरुवार को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया। समदरिया स्कूल की प्रिंसिपल कादंबरी द्विवेदी ने कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हमीदिया में 10वीं-12वीं की मेधावियों का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.