गरिमा निम ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता रजत
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- जयपुर के जगतपुरा स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज में हुई 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में क्षेत्र की निशानेबाज गरिमा निम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। गरिमा ने ट्रैप कैटेगरी की विमेन जूनियर स्पर्धा में अपनी सटीक निशानेबाजी और एकाग्रता के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच गरिमा ने आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनकी सफलता से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और परिवार में खुशी का माहौल है। विधायक देवेन्द्र निम ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि गरिमा की मेहनत, फोकस और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम पदक के रूप में सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.