गरिमा निम ने ट्रैप शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
सहारनपुर, अगस्त 25 -- रामपुर मनिहारान। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम की पुत्री गरिमा निम ने उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल/कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग की शॉटगन ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया था। गरिमा ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधायक देवेंद्र निम ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि गरिमा ने मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटियों का खेलों में आगे बढ़ना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्हें उम्मीद है कि गरिमा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगी। यह भी पढ़ें- शूटिंग चैंपियनशिप में अनमोल ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.